चंद्रयान 2 को फेल मिशन नहीं कहा जा सकता

चंद्रयान 2 को फेल मिशन नहीं कहा जा सकता

भारत के मिशन चंद्रयान 2 में आखिरी वक्त पर गड़बड़ी आ गई. ISRO के कंट्रोल रूम से लैंडर का संपर्क टूट गया. लेकिन इसके बावजूद इस मिशन को फेल नहीं कहा जा सकता…
22 जुलाई 2019 को इसरो ने 3,840 किलोग्राम वजनी चंद्रयान 2 को सतीश धवन स्पेस सेण्टर श्री हरिकोटा से सफलता पूर्वक Launch किया गया था। 20 अगस्त को चंद्रयान 2 चंद्रमा की कक्षा में सफकतापूर्वक दाखिल होने में भी कामयाब रहा था। यहाँ तक तो सारी मशीन एक साथ गयी लेकिन इसके बाद ऑर्बिटर और लैंडर दोनों को अलग अलग हो जाना था, ऑर्बिटर मतलब जिसने चाँद के चारो तरफ चक्कर लगाने थे, और विक्रम लैंडर वो जिसमे चन्द्रमा की सतह पर लैंड करना था। और २ सितंबर 2019 को ऑर्बिटर से लैंडर को successfully अलग भी कर दिया गया था। यहाँ तक तो यह मिशन लगभग 80% कामयाब हो चूका था क्योंकि इस मिशन का जो सबसे बड़ा और सबसे कीमती पार्ट था वो था ऑर्बिटर जो कि चाँद की कक्षा में दाखिल करवाया गया है और अभी भी वह चाँद के चक्कर लगा रहा है। अब ऑर्बिटर को तो चाँद की कक्षा में Successfully दाखिल करवा दिया गया था जो कि अभी भी सही से काम कर रहां है और 1 साल तक ऐसे ही लगातार काम करता रहेगा। तो थोड़ी देर के लिए अब हम ऑर्बिटर को भूल जाते है। अब बात करते हैं विक्रम लैंडर की कि उसका क्या हुआ।
तो जब लैंडर ऑर्बिटर से अलग हुआ तो वह धीरे धीरे चन्द्रमा की सहत की ओर नीचे आने लगा और प्लान के मुताबिक पर चल रहा था , लैंडर विक्रम (Lander vikram) के चांद की सतह पर पहुंचने से पहले के 15 मिनट बहुत ज्यादा important थे। क्योंकि इन्ही 15 मिनट में लैंडर की velocity भी कम करनी थी, लैंडर को 90 डिग्री भी घुमाना था, और लैंडर को चाँद की सतह को scan भी करना था, जहाँ पर वह safly land कर पाए। और वो 15 मिनट्स अब शुरू हो चुके थे। लैंडिंग के दौरान कुछ साँसे रोक देने वाले पल
शुक्रवार रात 1 बजकर 38 : विक्रम के उतरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी।1बजकर 44 : सतह से 28 किमी दूर था
1बजकर 46 : 19 किमी दूर
1बजकर 49 : 12 किमी दूर रह गया
1बजकर 50 : 2.5 किमी दूर रह गया
1बजकर 52 : 2.1 किमी दूरी पर सूचनाएं मिलना बंद
1बजकर 54 : धरती से कनेक्शन की पुष्टि का इंतजार
1बजकर 55 : विक्रम लैंडिंग साइट की पुष्टि में व्यस्त
1बजकर 56 : इसरो प्रमुख ने पीएम मोदी को दी जानकारी
2बजकर 11 : इसरो ने कहा आंकड़ों का इंतजार। इसके बाद ही किसी निष्कर्ष में पहुंचे
2बजकर 17 : इसरो प्रमुख सिवन ने की संपर्क टूटने की औपचारिक घोषणा

लैंडर विक्रम शुक्रवार की रात को चांद की सतह से महज 2.1 किलोमीटर की दूरी पर आकर वह अपना रास्ता भटक गया और उससे ISRO का संपर्क टूट गया। भारत के करोड़ों देशवासियों की सांसें 15 मिनट के दौरान जैसे सी रुक गई थीं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद इस ऐतिहासिक पल को देखने के लिए ISRO के मुख्यालय में मौजूद थे। इसरो के वैज्ञानिकों ने मिशन मून में लैंडिंग की जिस तरह से तैयारी की थी, उस तरह से हो नहीं पाई लेकिन इसके बावजूद मिशन को फेल नहीं कहा जा सकता।  इसरो के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत फ्लॉप नहीं हुई है. और ऐसा कहने के पीछे एक नहीं कई सारी वजहें हैं.
चंद्रयान 2 भले ही चांद से महज चंद किलोमीटर दूर कही गुम जरूर हो गया है। लेकिन, अब भी इस मिशन को लेकर उम्मीदें कायम है। यह मिशन करीब-करीब कामयाब रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के वैज्ञानिकों के मुताबिक चंद्रयान 2 से संपर्क टूटने के बाद भी यह मिशन 95 % तक सफल रहा है। क्योंकि 2,379 किलो वजनी ऑर्बिटर चाँद की सतह से 119 किलोमीटर ऊपर चक्कर लगा रहा है जिसमे 8 पॉवरफुल डिवाइसेस लगाए गए हैं।

चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर १ साल तक काम करेगा –

जिसने चांद का डिजिटल मॉडल तैयार करने के लिए टेरेन मैपिंग कैमरा-2 है।
चांद की सतह पर मौजूद तत्वों की जांच के लिए इसमें चंद्रयान 2 लार्ज एरिया सॉफ्ट एक्स-रे स्पेक्ट्रोमीटर है।
क्लास को सोलर एक्स-रे स्पेक्ट्रम इनपुट मुहैया कराने के लिए सोलर एक्स-रे मॉनीटर है।
चांद पर पानी की मौजूदगी का पता लगाने और वहां मौजूद मिनरल्स पर शोध के लिए इसमें इमेजिंग आईआर स्पेक्ट्रोमीटर है।
चांद के ध्रुवों की मैपिंग करने और सतह के नीचे जमी बर्फ का पता लगाने के लिए इसमें डुअल फ्रीक्वेंसी सिंथेटिक अपर्चर रडार है।
चांद की ऊपरी सतह पर शोध के लिए इसमें चंद्र एटमॉसफेयरिक कंपोजिशन एक्सप्लोरर-2 है।
ऑर्बिटर हाई रेजॉल्यूशन कैमरा के जरिये यह हाई रेस्टोपोग्राफी मैपिंग की जाएगी।
चांद के वातावरण की निचली परत की जांच करने के लिए डुअल फ्रीक्वेंसी रेडियो उपकरण है।

चंद्रयान 2 को कामयाब इसलिए भी मानना होगा क्योंकि बहुत ही कम खर्च में इस मिशन को अंजाम दिया गया. चंद्रयान 2 में सिर्फ 140 मिलियन डॉलर यानी करीब 1000 करोड़ का खर्च आया. अमेरिका ने अपने अपोलो मिशन में 100 बिलियन डॉलर खर्च किए थे.
चीन ने अपने चांग इ 4 नमक अंतरिक्ष यान को चाँद पर पहुँचाने के लिए 1200 करोड़ रुपये खर्च किये थे।
वही पिछले महीने इसराइल ने भी अपने लैंडर को चाँद पर लैंड करवाने के लिए एक बेरशीट मिशन किया था, लेकिन उसका बेरशीट चाँद से 10 की ऊंचाई पर ही क्रैश हो गया था। और कण्ट्रोल रूम से संपर्क टूट गया था।
और भारत ने अपने एक ही मिशन में लैंडर, रोवर, और ऑर्बिटर रखे हुए थे उसके बाद भी कुल खर्चा 970 करोड़ रुपये आया। इसरो की यही खासियत उनको बाकि देशो से अलग बबनाती है। क्योंकि जितने खर्च में बाकि देश केवल 1 मिशन करते हैं उस से भी कम खर्चे में इसरो अपने 3 मिशन एक साथ करने की क्षमता रखता है।

नासा भी चाँद पर पहुँचने से पहले 12 बार फेल हुआ था और तब जाकर 13 वी बार में वो चाँद पर पहुँच पाया था।
अगर बात करे रूस की तो रूस को चाँद पर पहुंचे से पहले 5 बार फेल हुआ था उसके बाद छटवां और सातवा मिशन उसका सक्सेफुल हुआ उसके बाद फिर से रूस लगातार 11 बार फेल हुआ। तब जाकर रूस को यह कामयाबी मिली।
और इसरो का तो यह पहला एटेम्पट था जिसमे भी वह 99.9 % सफल ही रहा, और ऑर्बिटर लगातार १ साल तक धरती पर चाँद का डाटा भेजता रहेगा। और मुझे 100 % भरोसा है कि भारत अपने अगले मिशन चंद्रयान 3 में चाँद की सतह पर जरूर पहुँचेगा और कामयाबी हासिल करेगा।
हमको अपने इसरो के वैज्ञानिको पर इसलिए भी गर्व होना चाइये दोस्तों क्योंकि इन्होने लॉन्चर, ऑर्बिटर, रोवर, लैंडर, सब कुछ खुद ही बनाया था। कोई भी पार्ट दूसरे देश से नहीं खरीदा था। हालाँकि पहले लैंडर के लिए रूस से बात हुई थी लेकिन बाद में रूस लैंडर बनाने से मुकर गया था फिर इसरो ने खुद से ही लैंडर बनाने की सोची और बना भी दिया।
दोस्तों इसे इतने का बजट में भी इसरो अंतरिक्ष में इतनी बड़ी बड़ी छलांग लगाता है, जिसके लिए हमको उनपर गर्व होना चाहिए। आज इसरो किसी भी अन्य देश पर निर्भर नहीं है वो जो चाहे बनान सकता है और जैसा मिशन चाहे कर सकता है। अभी इसरो के कुछ upcoming missions हैं

ISRO’s upcomming missions –
• Aditya-L1 (2020)
• Gaganyaan mission (2022 )
• Mangalyaan-2 (2022-2023)
• Chandrayan-3 mission (2024)
• Shukrayaan mission (2023-2025)
• India’s Space Station (2023)

चंद्रमा के 10 ऐसे खुलासे जो आपको रोमांचित कर देंगे

चंद्रमा के 10 ऐसे खुलासे जो आपको रोमांचित कर देंगे


 सौरमंडल का 5वां सबसे विशाल प्राकृतिक उपग्रह चंद्रमा पृथ्‍वी के सबसे नजदीक है। पृथ्वी से लगभग 3,84,365 किलोमीटर दूर चंद्रमा का धरातल असमतल है और इसका व्यास 3,476 किलोमीटर है तथा द्रव्यमान, पृथ्वी के द्रव्यमान का लगभग 1/8 है। पृथ्वी के समान इसका परिक्रमण पथ भी दीर्घ वृत्ताकार है। सूर्य से परावर्तित इसके प्रकाश को धरती पर आने में 1.3 सेकंड लगता है।

1. चंद्र ग्रह नहीं, उपग्रह है : ग्रह और उपग्रह में फर्क होता है। चंद्रमा धरती का एक उपग्रह है। इसी तरह शनि, बृहस्पति और प्लूटो आदि ग्रहों के भी उपग्रह अर्थात चांद है। वैज्ञानिकों के अनुसार चांद से भी बड़े उपग्रह सौर जगत में मौजूद हैं जिनमें से सबसे बड़ा बृहस्पति ग्रह के पास कलिस्टो स्थित है। इसके अलावा शनि का टाइटन और ईओ भी चंद्रमा से बड़े हैं। चंद्र को जीवाश्म ग्रह भी कहा जाता है।

2. कैसे बना चंद्रमा : चंद्रमा लगभग 4.5 करोड़ वर्ष पूर्व धरती और थीया ग्रह (मंगल के आकार का एक ग्रह) के बीच हुई भीषण टक्कर से जो मलबा पैदा हुआ, उसके अवशेषों से बना था। यह मलबा पहले तो धरती की कक्षा में घूमता रहा और फिर धीरे-धीरे एक जगह इकट्टा होकर चांद की शक्ल में बदल गया। अपोलो के अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा लाए गए पत्‍थरों की जांच से पता चला है कि चंद्रमा और धरती की उम्र में कोई फर्क नहीं है। इसकी चट्टानों में टाइटेनियम की मात्रा अत्यधिक पाई गई है।

3. क्या है चंद्रमा पर : चंद्रमा की खुरदुरी सहत पर बेहद अस्‍थिर और हल्का वायुमंडल होने की संभावना व्यक्त की जाती है और यहां पानी भी ठोस रूप में मौजूद होने के सबूत मिले हैं। हालांकि वैज्ञानिकों के अनुसार यह वायुमंडलविहीन उपग्रह है। नासा के एलएडीईई प्रोजेक्ट के मुताबिक यह हीलियम, नीयोन और ऑर्गन गैसों से बना हुआ है। चंद्रमा का सबसे बड़ा पर्वत दक्षिणी ध्रुव पर स्थित लीबनिट्ज पर्वत है, जो 35,000 फुट (10,668 मी.) ऊंचा है।

4. कैसा है चंद्रमा का वातावरण : यहां का वातावरण एकदम शांत है लेकिन यहां तापमान में भारी मात्रा में उतार-चढ़ाव होते रहते हैं। चंद्रमा की सतह पर धूल का गुबार सूर्योदय और सूर्योस्त के समय मंडराता रहता है। वैज्ञानिकों के अनुसार इसका एक कारण अणुओं का इलेक्ट्रिकली चार्ज होना हो सकता है। ऐसा सूर्य वाली दिशा में ही होता है। यहां की धूल चिपचिपी है जिसके चलते वैज्ञानिकों के उपकरण खराब हो जाते हैं। यदि कोई अंतरिक्ष यात्री वहां जाएगा तो उसके कपड़ों पर धूल जल्दी से चिपक जाएगी और फिर उसे निकालना मुश्किल होता है।

दूसरी ओर चंद्रमा के पिछले भाग की धूल के मैदान को शांतिसागर कहते हैं, जो अंधकारमय है। चन्द्रमा, पृथ्वी की 1 परिक्रमा लगभग 27 दिन और 8 घंटे में पूरी करता है और इतने ही समय में अपने अक्ष पर एक घूर्णन करता है। यही कारण है कि चन्द्रमा का सदैव एक ही भाग दिखाई पड़ता है।


5. गुरुत्वाकर्षण शक्ति कम है : चंद्रमा की गुरुत्वाकर्षण शक्ति धरती से कम है इसलिए वहां पर मनुष्य का वजन लगभग 16.5 प्रतिशत कम हो जाता है। यदि कारण है कि व्यक्ति वहां आसानी से उछलकूद कर सकता है। चंद्रमा पर 1.62 m/s² गुरुत्वाकर्षण है। हालांकि गुरुत्वाकर्षण हर जगह अलग-अलग होता है। चंद्रमा में गुरुत्वाकर्षण बल है तभी तो वह धरती के समुद्र में ज्वारभाटा उत्पन्न करने की क्षमता रखता है।

6. एक दिन हमेशा के लिए छुप जाएगा चांद : वैज्ञानिक ऐसी संभावना व्यक्त करते हैं कि चंद्रमा हर वर्ष धरती से 3.78 सेंटीमीटर दूर होता जा रहा है। एक निश्चित दूरी होने पर पर चंद्रमा धरती की परिक्रमा करने में 28 दिन की बजाए 47 दिन लगाएगा। यह भी आशंका व्यक्त की जा सकती है कि यदि चांद इसी तरह से ज्यादा दूर होता जाएगा तो धरती की गुरुत्वाकर्षण शक्ति और कक्षा से दूर होकर अंतरिक्ष में कहीं खो सकता है। ऐसे में धरती पर दिन महज 6 घंटे के लिए रह जाएगा। मतलब बाकी समय रात रहेगी?

7. काला आसमान : धरती पर से हमें आसमान नीला और सफेद जैसा दिखाई देता है तो उसका कारण है कि धरती पर 70 प्रतिशत से ज्यादा जल है, जो रिफ्लेक्ट होता है। इतनी अधिक मात्रा में जल होने के कारण धरती का वायुमंडल भी साफ और स्वच्‍छ है। लेकिन चांद पर ऐसा नहीं है। वहां धूल उड़ती रहती है और पानी ठोस रूप में कहीं-कहीं पर ही है। ऐसे में वहां अधिकतर समय आसमान काला ही दिखाई देता है।

8. चंद्रमा से धरती को निहारना : पूर्णिमा के दिन हमें चांद बड़ा और सुंदर दिखाई देता है। इसमें एकदम चमकदार सफेद रंग होता है। मतलब चमकीला चांद। धरती से चन्द्रमा का 57% भाग ही देखा जा सकता है। लेकिन चांद पर जब खड़े होकर आप धरती को देखेंगे तो वह पूर्णिमा के चांद से लगभग 45 गुना ज्यादा चमकीला और नीला दिखाई देगा और यह भी कि यह अपने मौलिक आकार से 4 गुना बड़ा भी दिखाई देगा। मतलब यह कि चांद से धरती को देखेंगे तो अब तक चांद पर जितने भी गीत, कविता और गाने लिखे गए हैं वे सभी धरती के सामने फीके पड़ जाएंगे।

9. विपरीत होता है ग्रहण : धरती पर जो सूर्य और चंद्रग्रहण हम देखते हैं, यदि वह चांद से देखेंगे तो विपरीत दिखाई देंगे। मतलब यह कि पृथ्वी पर अगर चंद्र ग्रहण लगा है तो चांद पर सूर्य ग्रहण होगा। ऐेसे में यदि पृथ्वी पर सूर्य ग्रहण है तो चांद पर चंद्र ग्रहण की धरती ग्रहण होगा?


10. चांद के पत्थर धरती पर : चांद से लाए गए 3 छोटे-छोटे पत्थरों की पिछले साल अमेरिका के न्यूयॉर्क में नीलामी हुई। नीलामी में ये पत्‍थर 8 लाख 50 हजार डॉलर (करीब 6 करोड़ रुपए) में बिके। इन्हें 1970 में चांद पर भेजे गए रूसी लूना-16 मिशन के दौरान हासिल किया गया था। शुरुआत में ये तत्कालीन सोवियत संघ के अंतरिक्ष कार्यक्रम के दिवंगत निदेशक सर्गेई पावलोविक कोरोलेव की पत्नी के पास थे। इन्हें पहली बार 1993 में नीलाम किया गया था। कहते हैं कि नील आर्मस्ट्रांग भी चांद से पत्‍थर लाए थे।

हुमायूँ का मकबरा घूमने की जानकारी – Humayun’s Tomb Information In Hindi

हुमायूँ का मकबरा घूमने की जानकारी / Humayun’s Tomb Information 


हुमायूँ का मकबरा ताजमहल के 60 वर्षों से पहले निर्मित मुगल सम्राट हुमायूं का अंतिम विश्राम स्थल है जो दिल्ली के निज़ामुद्दीन पूर्व क्षेत्र में स्थित है और भारतीय उपमहाद्वीप में पहला उद्यान मकबरा है। हुमायूँ का मकबरा दिल्ली का एक प्रमुख ऐतिहासिक और पर्यटन स्थल है, जो भारी संख्या में इतिहास प्रेमियों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। हुमायूँ का मकबरा अपने मृत पति के लिए पत्नी के प्यार को प्रदर्शित करता है। फ़ारसी और मुग़ल स्थापत्य तत्वों को शामिल करते हुए इस उद्यान मकबरे का निर्माण 16 वीं शताब्दी के मध्य में मुगल सम्राट हुमायूँ की स्मृति में उनकी पहली पत्नी हाजी बेगम द्वारा बनाया गया था। हुमायूँ के मकबरे की सबसे खास बात यह है कि यह उस समय की उन संरचनाओं में से एक है जिसमें इतने बड़े पैमाने पर लाल बलुआ पत्थर का उपयोग किया गया था।

अपने शानदार डिजाइन और शानदार इतिहास के कारण हुमायूँ का मकबरा को साल 1993 में यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया था। हुमायूँ के मकबरे की वास्तुकला इतनी ज्यादा आकर्षित है कि कोई भी इसे देखे बिना नहीं रह पाता। यह शानदार मकबरा एक बड़े अलंकृत मुगल गार्डन के बीच में स्थित है और इसकी सुंदरटा सर्दियों के मौसम में काफी बढ़ जाती है। हुमायूँ का मकबरा यमुना नदी के तट पर स्थित है और यह अन्य मुगलों के अवशेषों का भी घर है, जिनमें उनकी पत्नियाँ, पुत्र और बाद के सम्राट शाहजहाँ के वंशज, साथ ही कई अन्य मुगल भी शामिल हैं।


1. हुमायूँ का मकबरा हिस्ट्री – History Of Humayun’s Tomb



20 जनवरी 1556 को हुमायूँ की मृत्यु के बाद उसके शरीर को शुरू में दिल्ली के पुराण किला में दफनाया गया था। सम्राट की मृत्यु के कारण उनके मुख्य संरक्षक बेगा बेगम को बहुत पीड़ा हुई थी जिन्होंने साम्राज्य के सभी में सबसे अधिक शक्तिशाली मकबरे बनाने की कसम खाई। मक्बरे का निर्माण हुमायूँ की मृत्यु के नौ साल बाद 1565 में शुरू हुआ था और और 1572 ई में पूरा हुआ। इस मकबरे का निर्माण उस समय 1.5 मिलियन रुपये की लागत से पूरा हुआ था जो अकेले महारानी द्वारा वहन किया गया था। भारत के विभाजन के दौरान हुमायूँ का मकबरा पुराण किले के साथ-साथ मुसलमानों के पाकिस्तान में पलायन के समय एक आश्रय के रूप में कार्य करता था। हुमायूँ के मकबरे का गौरव तब बढ़ा जब इसे 1993 में यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया।

2. हुमायूँ के मकबरे की वास्तुकला – Architecture Of Humayun’s Tomb 

हुमायूँ के मकबरे की संरचना इस्लामिक और फ़ारसी वास्तुकला का मिश्रण है जो मकबरे लाल बलुआ पत्थर और सफेद संगमरमर में एक बढ़िया नमूना है। आपको बता दें कि यह मकबरा फारसी डबल गुंबद को शामिल करने वाली पहली भारतीय संरचना भी है, जो 42.5 मीटर ऊंची है, जहां बाहरी संरचना संगमरमर के बाहरी हिस्से का समर्थन करती है और आंतरिक काव्यात्मक अंदरूनी भाग में ले जाती है। दक्षिण प्रवेश द्वार के माध्यम से संरचना में प्रवेश करने पर आप भारी जाली और पत्थर की जाली के काम को देख सकते हैं। यहाँ पर सफेद गुंबद के नीचे मुगल बादशाह हुमायूँ का शव दफन है।

3. चार बाग गार्डन हुमायूँ का मकबरा – Char Bagh Garden Humayun’s Tomb 

चार-बाग एक फारसी शैली का बगीचा है, जिसमें ज्यामितीय लेआउट है और इसे 4 स्कुएर पैदल मार्गों में विभाजित किया गया है, इसलिए इसे चार बाग नाम दिया गया है। इस गार्डन में चार वर्गों को छोटे मार्गों में विभाजित किया गया है, जिससे 36 वर्ग बनते हैं। यह गार्डन एक जल निकाय द्वारा दो भागों में विभाजित है। इस गार्डन के तीन तरफ पत्थर के टुकड़े यानी मलबे की दीवार है और चौथी तरफ यमुना नहीं बहती है।

क्षुद्रग्रह के बारे में रोचक तथ्य | Interesting Facts About Asteroid

क्षुद्रग्रह के बारे में रोचक तथ्य | Interesting Facts About Asteroid



  • क्षुद्रग्रह छोटे सौर मंडल निकाय हैं जो सूर्य की परिक्रमा करते हैं। चट्टान और धातु से बने, इनमें कार्बनिक यौगिक भी हो सकते हैं।



  •  क्षुद्रग्रह आकार में बहुत भिन्न होते हैं, कुछ का व्यास दस मीटर से छोटा होता है जबकि कुछ का सौ किलोमीटर से अधिक व्यास हो सकता है।



  •  पहली बार क्षुद्रग्रह की खोज 1801 में इटली के खगोलशास्त्री ग्यूसेप पियाज़ी ने की थी। नामांकित सेरेस नाम के इस क्षुद्रग्रह का व्यास लगभग 950 किलोमीटर है और अब इसे बौना ग्रह माना जाता है।



  • क्षुद्रग्रह बेल्ट सौर मंडल में मंगल और बृहस्पति की कक्षाओं के बीच स्थित है।



  • कई वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं द्वारा माना जाता है कि लगभग 65 मिलियन साल पहले डायनासोर के विलुप्त होने के पीछे एक क्षुद्रग्रह का पृथ्वी पे गिरना है।




क्षुद्रग्रह        अंतरिक्ष यात्री        मंगल

अंतरिक्ष        यूरेनस        बुध

प्लूटो        नेपच्यून        शनि

शुक्र        बौने ग्रह        याक

धूमकेतु        पृथ्वी        चीता

ब्लैक होल        सूर्य        नेवला



  •  वर्तमान में हमारे सौर मंडल में 600,000 से अधिक ज्ञात क्षुद्रग्रह हैं।



  •  खगोलशास्त्री विलियम हर्शेल ने पहली बार क्षुद्रग्रह शब्द को गढ़ा, जिसका अर्थ 1802 में "स्टार की तरह" था।



  •  माना जाता है कि चौड़ाई में लगभग 0.15 किलोमीटर क्षुद्रग्रह का साइबेरिया के ऊपर विस्फोट हुआ है, जिससे सैकड़ों किलोमीटर के दायरे में नुकसान हुआ है।



  •  अधिकांश क्षुद्रग्रह आकार में अनियमित हैं क्योंकि वे आकार में गोलाकार बनने के लिए पर्याप्त गुरुत्वाकर्षण खिंचाव को कम करने के लिए बहुत छोटे हैं।


एक कार के आकार का उल्कापिंड (क्षुद्रग्रह का टुकड़ा) हर साल औसतन एक बार पृथ्वी के वायुमंडल में गिरता है।

अंतरिक्ष यात्री के बारे में रोचक तथ्य | Interesting Facts About Astronaut

अंतरिक्ष यात्री के बारे में रोचक तथ्य | Interesting Facts About Astronaut 



 एक अंतरिक्ष यात्री या कॉस्मोनॉट एक अंतरिक्ष यान का नेतृत्व करने के लिए एक अंतरिक्ष यान कार्यक्रम के द्वारा प्रशिक्षित एक व्यक्ति है, जो अंतरिक्ष यान पर अंतरिक्ष में जाने के लिए एक अभियान दल का सदस्य है।



  • 2. वर्ल्ड एयर स्पोर्ट्स फेडरेशन (FAI) केवल उन्हीं उड़ानों को मान्यता देता है जो अंतरिक्ष उड़ानों के रूप में 100 किमी से अधिक की ऊंचाई तक पहुंचती हैं। हालांकि, यूएसए किसी भी अंतरिक्ष यात्री को अंतरिक्ष यात्री के रूप में सम्मानित करता है जो 80 किमी से ऊपर की यात्रा करते हैं।



  • 3. स्पेसवॉक करने वाले अंतरिक्ष यात्रियों को आमतौर पर अंतरिक्ष यान पर आवश्यक कार्यों या सुधारों को पूरा करने के लिए 70 से 110 उपकरणों का उपयोग करना पड़ता है।



  • 4. रूसी संघीय अंतरिक्ष एजेंसी द्वारा नियुक्त एक अंतरिक्ष यात्री को कोसोमावेट (अंग्रेजी में कॉस्मोनॉट) कहा जाता हैं।



  • 5. अंतरिक्ष में पहुंचने वाला पहला व्यक्ति सोवियत, यूरी गगारिन था, 1961 में, अंतरिक्ष यान वोस्टॉक 1 पर सवार होकर, उसने 108 मिनट तक पृथ्वी की परिक्रमा की थी।





क्षुद्रग्रह        अंतरिक्ष यात्री        मंगल

अंतरिक्ष        यूरेनस        बुध

प्लूटो        नेपच्यून        शनि

शुक्र        बौने ग्रह        याक

धूमकेतु        पृथ्वी        चीता

ब्लैक होल        सूर्य        नेवला



  • 6. अंतरिक्ष की पहली महिला 1963 में सोवियत वैलेंटाइना टेरेश्कोवा थी। उसने वोस्टॉक 6 पर सवार होकर लगभग 3 दिनों तक पृथ्वी की परिक्रमा की।



  • 7. रूसी, सर्गेई क्रिकेलव, दो ISS अभियानों सहित 6 बार अंतरिक्ष में गए हैं और अंतरिक्ष में कुल 803 दिन, 9 घंटे और 39 मिनट (या 2.2 वर्ष) बिताए हैं।



  • 8. नील आर्मस्ट्रांग और बज़ एल्ड्रिन सहित, 12 लोग चंद्रमा पर चले हैं, छह अलग-अलग अपोलो मिशनों में से प्रत्येक से दो लोग।



  • 9. कॉस्मोनॉट एलेक्सी लियोनोव 18 मार्च 1965 को वोसखोड़ 2 मिशन पर "स्पेसवॉक" करने वाले पहले व्यक्ति थे।



  • 10. सबसे दूर के अंतरिक्ष यात्री ने पृथ्वी से 401,056 किमी की दूरी पर यात्रा की, जिम लवेल, जैक स्विर्ट और फ्रेड हाइस अपोलो 13 अंतरिक्ष यान पर सवार थे।

अंतरिक्ष के बारे में रोचक तथ्य , Interesting Facts About Space

अंतरिक्ष के बारे में रोचक तथ्य | Interesting Facts About Space 

  • सूर्य पृथ्वी से 300000 गुना बड़ा है।
  • चांद पर अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा छोड़े गए पैरों के निशान और टायर की पटरियां हमेशा के लिए वहां रह जाएंगी क्योंकि उन्हें उड़ाने के लिए कोई हवा नहीं है।
  • 3. सौर मंडल का गठन लगभग 4.6 बिलियन साल पहले हुआ था।
  • शनि एकमात्र रिंग वाले ग्रह नहीं है, बृहस्पति, यूरेनस और नेप्च्यून जैसे अन्य गैस वाले ग्रहों में भी रिंग होते है, वे सिर्फ कम स्पष्ट ढिकाई देते हैं।
  • शुक्र ग्रह हमारे सौरमंडल का सबसे गर्म ग्रह है जिसकी सतह का तापमान 450 डिग्री सेल्सीयस से अधिक है।



क्षुद्रग्रह        अंतरिक्ष यात्री        मंगल

अंतरिक्ष        यूरेनस        बुध

प्लूटो        नेपच्यून        शनि

शुक्र        बौने ग्रह        याक

धूमकेतु        पृथ्वी        चीता

ब्लैक होल        सूर्य        नेवला

  • 2006 में, खगोलविदों ने एक ग्रह की परिभाषा बदल दी। इसका मतलब यह है कि प्लूटो को अब एक बौना ग्रह के रूप में जाना जाता है।
  •  कम गुरुत्वाकर्षण की वजह से, पृथ्वी पर 90 kg वजन वाले एक व्यक्ति का वजन मंगल की सतह पर केवल 34 kg होगा।
  •  पहला मानव निर्मित वस्तु 1957 में अंतरिक्ष में भेजा गया था जब स्पुतनिक नामक रूसी उपग्रह लॉन्च किया गया था।
  •  मनुष्य को ज्ञात सबसे ऊँचा पर्वत वेस्टा नामक क्षुद्रग्रह पर है। इसकी ऊँचाई 22 किलोमीटर है, यह माउंट एवरेस्ट से तीन गुना ऊँचा है।
  • मंगल ग्रह पर सूर्यास्त नीला दिखाई देता है।

International Space Station क्या है और यह कैसे काम करता है ?


International Space Station क्या है और यह कैसे काम करता है ?


International Space Station –

International Space Station को हम हिन्दी में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन भी कहते है। आज तक के इतिहास में यह अंतरिक्ष में  बनाया जाने वाला सबसे बड़ा मानव निर्मित उपग्रह है। जिसको नाम दिया गया International Space Station । इसको पांच देशो ने मिलकर बनाया है जिनमे  Canada, Japan, Russia, United States, European Space Agency शामिल है। 27,600 km/h की स्पीड से धरती का चक्कर काटते हुए यह उपग्रह, नई तकनीक, खगोलीय, पर्यावरण और भूगर्भीय शोध के लिए एक प्रयोगशाला है, जो धरती से 400 km उपर स्थित है। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन को छोटे – छोटे टुकड़ों में अंतरिक्ष में ले जा कर इसके कक्ष (Orbit) में स्थापित किया गया। 20 नवम्बर1998 को सबसे पहले रूस काRussian-built Zarya module लांच किया गया और इसकोorbit में सही से स्थापति किया गया । उसके बाद 2 नवम्बर 2000 तक इसको इंसानों के लिए रहने लायक बनाया गया और उसके बाद से लेकर आज तक कोई भी ऐसा दिन नहीं  रहा जबInternational Space Station पर कोई व्यक्ति(astronaut) न रहा हो। और साल2011 में यह स्टेशन लगभग पूरा हो गया जैसा की आज दिखता है ।आज भीastronaut बारी  बारी  से  वहाँ आते जाते रहते हैं और experiment करते रहते हैं और इसमें नए नए उपकरण  जोड़ते हैं। और जहाँ पर यह  टूटता है वहां पर इसकी मरम्मत भी करते है, ताकि यह लम्बे समय तक सही सलामत चलता रहे। इसका आकार 109 meters by 73 meters यानी एकFootball Ground के जितना है। यहाँ astronaut के  रहने, खाने पीने, सोने, Toilet, bathroom, laboratory, का सारा इन्तेजाम है जहां एक बार में 6 astronauts आराम से रह सकते हैं। तो अब  आप यह जान ही चुके है कि इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन क्या है। तो अब यह जानते हैं कि International Space Station कैसे काम करता है।


International Space Station कैसे काम करता है ?
तो यह बात तो आप जान चुके हैं कि इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन अपने आप में एक बहुत बड़ा spacecraft है।

जहाँ पर astronauts औरcosmonauts रहते हैं और वहां Lab में तरह तरह का अध्ययन करते रहते हैं। ताकि technology को और विकसित किया जा सकेInternational Space Station धरती से 400 km की दूरी पर स्थित है। और 27,600 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से धरती का चक्कर लगाता है। यानी यह स्टेशन 90 minute में धरती का एक चक्कर पूरा कर लेता है ।
जैसे की मैंने आपको उपर बताया की इसमें 6 astronauts एक बार में आराम से रह सकते हैं लेकिन किसी emergency में यहाँ और लोग भी रह सकते हैं। अभी तक यहाँ सबसे ज्यादा 13 लोग एक साथ रह चुके हैं। जो भीastronauts यहाँ काम करते हैं उनके लिए यहाँ Gym भी होता है जहाँ  exercise के लिए बहुत सेinstruments  होते हैं क्योंकि ISS (International Space Station) धरती से 400 km दूर है जहाँgravity न के बराबर है, और इतनी कमgravity में धरती पर रहने वाले किसी भी जीव की हड्डियाँ कमजोर होने लगती हैं। इसलिए वहां astronauts वहांexercise करते हैं ताकि वापस धरती पर आकर उन्हें कोई तकलीफ न हो। यहाँtemperature को control करने के लिए एक radiator भी लगा होता है जो वहां के तापमान को धरती के जैसा ही बनाये रखता है ताकि वहां रह रहे scientist को कोई दिक्कत न हो ।

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर 8 solar array wings लगे हुए हैं जो सूर्य की रौशनी से ही 84 से 120 kilowatts की  बिजली Generate कर सकते हैं  ।

इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के बाहर कुछrobotics arms भी लगे होते हैं। वह इसलिए क्योंकि जब भी धरती से कोई नया part station पर जोड़ने के लिए भेजा जाता है तो यहrobotics arms उसको पकड़ लेते हैं और फिर astronauts उसparts को International Space Station की सही जगह पर जोड़ देते हैं। और इसी तरह जब धरती से अंतरिक्ष यात्री उस station पर जाते हैं तो वह अपने shuttle को स्टेशन के पास ले जाते हैं। और फिर स्टेशन कीrobotic arms उनके shuttle को पकड़ कर docking station पर जोड़ देता है। और और इस तरह वे लोग ISS में प्रवेश कर जाते हैं और पहले से रह रहे astronauts उनसे मिलते हैं बात चीत करते हैं और फिर पुराना astronauts का दस्ता उसshuttle से वापस धरती पर आ जाते हैं। और नया दस्ता अपने काम में लग जाता है। और यहाँ आने जाने की यह प्रक्रिया महीने दो महीने में लगी रहती है ।
इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर बहुत सारेexperiment किये जाते हैं जो यहाँ धरती पर नहीं हो पाते हैं। देखा जाता है कि वहां इंसान की Body पर क्या effect पड़ता है। और भी बहुत से टेस्ट किये जाते हैं जो हम भी नहीं जानते इसके अलावा इस स्टेशन से हम धरती के मौसम को, धरती पर होने वाले बदलाव को भी देख सकते हैं।